Top News

आबकारी विभाग ने काचरा फंटा टोल टेक्स के पास 10 पेटी देशी शराब जप्त की। Excise Department seized 10 boxes of country liquor near Kachra Fanta Toll Tex

 आबकारी विभाग ने काचरा फंटा टोल टेक्स के पास 10 पेटी देशी शराब  जप्त की। 



मन्दसौर 13 जून 25/ जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दॉगी द्वारा बताया गया कि सीतामउ-सुवासरा रोड काचरा फंटा टोल टेक्स के पास एक अल्टोकार कमांक RJ-35/GA-2332 को रोक कर वाहन की विधिवत तलाशी लेते वाहन से 10 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई जिसे जप्त कर वाहन चालक राजपाल सिंह निवासी ग्राम महुआ को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 41 हजार रूपये है। कार्यवाही के दौरान  आबकारी उप निरीक्षकश्री राजेन्द्र सिंह गरवाल, आरक्षकगण श्री चेतन राठौर, श्री रवि राठौर, श्री कपील मारू मौजूद थे । 



अवैध रूप से मदिरा की बिकी, परिवहन, संग्रहण आदि पर रोक लगाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मंदसौर से अमनसिंह चौहान की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post