Top News

1 ही थाने में 4 साल से पदस्थ पुलिसकर्मी हटेंगे। Policemen posted in 1 year police station will be removed

 1 ही थाने में 4 साल से पदस्थ पुलिसकर्मी हटेंगे। 



पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पूरे मध्यप्रदेश के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जो पुलिसकर्मी (आरक्षक से उपनिरीक्षक तक) किसी एक थाने में 4 साल या उससे ज्यादा समय से तैनात हैं, उनका तबादला 16 जून तक जरूर कर दिया जाए। यह आदेश भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर, जबलपुर और भोपाल के रेल पुलिस अधीक्षक और प्रदेश के सभी जिलों के अफसरों को दिया गया है। साथ ही तबादले की जानकारी PHQ को भी भेजनी होगी। यह निर्देश स्पेशल डीजी (प्रशासन) आदर्श कटियार ने जारी किए हैं।

झाबुआ से मंजू चौहान की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post