Top News

अलीराजपुर को मिला लॉन टेनिस कोर्ट की सौगात – शासन ने दी प्रशासकीय स्वीकृति। Alirajpur gets lawn tennis court gift - Government gave administrative approval

अलीराजपुर को मिला लॉन टेनिस कोर्ट की सौगात – शासन ने दी प्रशासकीय स्वीकृति। 



अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास द्वारा जानकारी दी गई कि विगत समय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग अलीराजपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक के माध्यम से लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल को प्रेषित किया गया था। उक्त प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा जिला अलीराजपुर में लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह कोर्ट फतेह स्पोर्ट्स क्लब, पुराना जिला पंचायत परिसर, अलीराजपुर में निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने इसे जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सौगात माननीय मुख्यमंत्री महोदय म0प्र0शासन डॉ. श्री मोहन यादव एवं माननीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग द्वारा अलीराजपुर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई है। लॉन टेनिस में रुचि रखने वाले जिले के युवा अब स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाओं का लाभ उठाकर इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। इससे अधिक से अधिक युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बताया कि लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।

अलीराजपुर से विशाल भावसार की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post