राजपुर:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल महामन्त्री व राजपुर नप के पार्षद प्रतिनिधि स्व. कमल जिराती को भाजपा राजपुर मण्डल द्वारा स्थानीय कुशवाह धर्मशाला में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। Rajpur:- Former divisional general of Bharatiya Janata Party and Councilor Representative of Rajpur Nap. Kamal Jirati was paid tributes by the BJP Rajpur division by organizing a program of tribute at the local Kushwaha Dharamshala.

 राजपुर:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल महामन्त्री व राजपुर नप के पार्षद प्रतिनिधि स्व. कमल जिराती को भाजपा राजपुर मण्डल द्वारा स्थानीय कुशवाह धर्मशाला में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि राजपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता कमल जिराती का 19 मार्च को सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। 


कुशवाह समाज धर्मशाला राजपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि कमल जिराती भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे तथा राजनीति के माध्यम से समाजसेवा करने में अग्रणी रहते थे। आगे उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवी कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान मिलना चाहिए इसलिए मैं नगर परिषद राजपुर से आग्रह करता हु की स्व. कमल जिराती के निवास की गली का नाम उनके नाम से किया जाए।

वही भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं पूर्व जि.प. अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल ने स्व. कमल जिराती के कार्यो को याद करते हुए कहा कि कमल जिराती पार्टी के लिए 24 घण्टे काम करने को तत्पर रहते थे। पार्टी का मुश्किल से मुश्किल  काम भी वो आसानी से कर जाते थे और सभी को साथ मे लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी तथा सेवा के कार्यो में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके असामयिक निधन से राजपुर नगर के अलावा भाजपा को बड़ी क्षति हुई है।

इस अवसर पर राजपुर मण्डल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, राजपुर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, अंजड नप अध्यक्ष मंगीलाल मुकाती, जि.ज.सदस्य रमेश यादव, हुकुम गुप्ता, रमेश माली, राजेन्द्र भावसार, पप्पू कुशवाह, बंटी बंसल, अरुण परमार, विजय सोनगड़े आदि ने स्व. कमल जिराती के कार्यो को याद किया व सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।



इस अवसर पर जिले व विधानसभा क्षेत्र से आये भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा नगर परिषद राजपुर के पार्षदगण व नगर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बड़वानी से देवेंद्र यादव की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments