Top News

थाना वरला पुलिस द्वारा अवैध हथियार (फायर आर्म्स) निमार्ण करते सिकलीगर को पकड़ा। Sikligar was caught manufacturing illegal firearms by Varla police station.

थाना वरला पुलिस द्वारा अवैध हथियार (फायर आर्म्स) निमार्ण करते सिकलीगर को पकड़ा। 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बड़वानी,  श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व व दिशा निर्देश में अवैध हथियार के विरुद्ध की कार्रवाई*

*02 फायर आर्म्स, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने की सामग्री जप्त,  01 आरोपी सिकलीगर गिरफ्तार*

अपराध क्रमांक :- 08/24 

धारा :- 3, 5, 25 (1) ए, 

*गिरफ्तार आरोपी*:- 

1.राजेंद्र सिंह पिता बड़वानी सिंग सिकलीगर उम्र 20 वर्ष निवासी उमर्टी,  जिला बडवानी

*जप्त मश्रुका*:- 

1. 12 बोर देशी कट्टा 10,000/- रूपये

2. 315 बोर का देशी कट्टा 10,000/ - रूपये

3. एक अर्धनिर्मित देशी पिस्टल 2000/- रूपये

4.  हथियार बनाने की सामग्री

 13920/- रूपये

कुल कीमती 25,920 रूपये

*घटना का संक्षिप्त विवरण*- 



श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री अनिल पाटीदार, श्रीमान एस. डी. ओ. पी. महोदय अनुभाग सेंधवा श्री कमलसिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री रमेश चंद्र चौहान थाना वरला के नेतृत्व में दिनांक 14.01.2024 को वरला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम उमर्टी में आरोपी राजेंद्र पिता बड़वानी सिंग सिकलीगर उम्र 20 वर्ष अपने घर पर अवैध हथियार बनाते दिखा जिसे फोर्स और पंचानो की मदद से पकड़ा आरोपी से एक काली थैली में एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक 12 बोर का देशी कट्टा  , एक अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने की सामग्री 1 हथौड़ी, दो कानस, लोहे को मैगजीन, इलेक्ट्रिक कटर मशीन, दो लोहे की संडासी, तीन लोहे के पाइप के टुकड़े, दो लोहे की छेनी, लोहे का ठिया, आरी पत्ता जप्त किए गए। आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायालय के आदेश से उप जेल सेंधवा दाखिल किया।

*विशेष भूमिका*:- कार्यवाहक उप निरीक्षक रमेश चंद्र चौहान, प्र. आर. 298 प्यार सिंह, आर. 633 राहुल पाटीदार, आर. 607 अरविंद पाटीदार, आर 631 धर्मेंद्र वर्मा  की सराहनीय भूमिका रही है।


बड़वानी से संजय बामनिया की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post