Top News

शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वैष्णवी का प्रतिनिधित्व। Representation of Vaishnavi in school state level competition.

 शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वैष्णवी का प्रतिनिधित्व।  

        पानसेमल स्थानीय शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल पानसेमल की बालिका वैष्णवी नितिन शितोले ने भिंड में संपन्न हुई शालेय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता भिंड में पानसेमल का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता अर्जित की। वैष्णवी शितोले ने जूनियर शालेय राज्य स्तरीय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता में संस्था का नाम रोशन किया। वैष्णवी को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। बालिका को संस्था पीटीआई संजय कुमार शिरोड़े का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।



          यह जानकारी संस्था पीटीआई संजय कुमार शिरोड़े द्वारा प्रदान की गई। संस्था प्रभारी सरिता धार्वे, वीरसिंह आर्य, सुदाम पवार, सुधीर पाटिल, मीना गिरासे मनीषा आर्य, रामजी जाधव, कृष्णा चौहान इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभ कामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

पानसेमल से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post