Top News

युवा दिवस मनाया गया। Youth Day was celebrated.

 युवा दिवस मनाया गया। 



पानसेमल स्थानीय संस्था शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल पानसेमल में स्वामी विवेकानंद जी की 161वी जयंती के उपलक्ष में युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सूर्य नमस्कार के 3  3 चक्र एवम अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रस्त्रिका प्राणायाम व भ्रामरी प्राणायाम को 3  3 चक्रों में अभ्यास संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक एवम संस्था के पीटीआई संजय कुमार शिरोड़े ने किया तथा आभार संस्था प्रभारी सरिता धार्वे ने माना।

पानसेमल तहसील से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post