Top News

जिला-बड़वानी पाटी में 25 जनवरी को आयोजित होगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने किया शिविर लगने वाले स्थल का निरीक्षण। A free comprehensive health camp will be organized on January 25 in District Barwani Pati. Collector Dr. Rahul Phating inspected the camp site.

 जिला-बड़वानी पाटी में 25 जनवरी को आयोजित होगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर। लेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने किया शिविर लगने वाले स्थल का निरीक्षण। 


 स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने का आव्हान  

बड़वानी 22 जनवरी 2024/  बड़वानी जिले के ग्राम पाटी में निःशुल्क मेगा हेल्थ  कैम्प का आयोजन 25 जनवरी को प्रातः 9 बजे बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शिविर में विभिन्न स्थानों के चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे तथा मरीजों एवं स्वास्थ्य शिविर में आने वालों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधित चिकित्सा परामर्श दिया जायेगा ।  

कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे तथा सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे को शिविर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक प्रबंध किये जाए। स्वास्थ्य जांच, दवाओं का वितरण आदि की व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक प्रबंध किये जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले मरीजों के लिये पंजीयन हेतु 25 काउंटर की व्यवस्था की जायेगी ।  वहीं रिसेप्शन, सैम्पल जांच, दवाई वितरण, पेयजल, परामर्श आदि के काउंटर एवं जानकारी देने हेतु पृथक से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक जिलेवासियों को इस शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागीय मैदानी अमले द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कर मरीजों को शिविर का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।




निःशुल्क रहेगी निम्न व्यवस्थाए

बड़वानी जिले के विकासखण्ड पाटी में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में आने वाले मरीजो के लिये स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सोनोग्राफी निःशुल्क की जायेगी । साथ ही सिकलसेल एनीमिया, एएनसी, शिविर में आने वाले मरीजो के लिये मेडिकल बोर्ड की भी व्यवस्था रहेगी ।  

शिविर में उक्त विशेषज्ञ उपस्थित रहकर अपनी सेवाऐं देंगे  

बड़वानी जिले के सुदूर विकासखण्ड पाटी में 25 जनवरी को प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा। शिविर में सभी प्रकार की सेवाऐं पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस शिविर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज इन्दौर के विशेषज्ञ गेस्ट्रोइन्ट्रोलाजिस्ट डॉ. अतुल शेंडे, कार्डियोजाजिस्ट डॉ. प्रदीप कुर्मी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक पाल, दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा वर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. यशवंत पंवार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शचि जैन तारण, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शैनल कोठारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री मथुरिया, शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदर्शन ओडिया, रेडियोलाजिस्ट डॉ. एलिजा कपाड़िया तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिका माथुर उपस्थित रहेंगे ।

 







इसी प्रकार निजी मेडिकल कालेज इन्दौर के विशेषज्ञो में चोइथराम नेत्रालय के डॉ. शिवाती साहू एवं युक्ता पटेल, इंडेक्स मेडिकल अस्पताल के सर्जन विशेषज्ञ डॉ. क्षितिज निगम एवं मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. मेहुल, गायनेकोलाजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. अनिता इनानी, वर्मा यूनियन अस्पताल के आर्थोपेडिक्स डॉ. संदीप कुमार मिश्रा, अरविन्दो अस्पताल के कार्डियोलाजिस्ट डॉ. सौरभ कापडिया, कार्डियोलाजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. कुशाग्र टण्डन, केअर सीएचएल अस्पताल के नेफ्रोलाजिस्ट डॉ. श्वेता मोगरा, डॉ. ऋषभ, डॉ. दीपक चौहान, शैल्बी अस्पताल के कंसल्टेंट आर्थाेपेडिक विशेषज्ञ डॉ. संजय रावत उपस्थित होकर अपनी सेवाए निःशुल्क देंगे । 

इसी प्रकार आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ कुमार जैन तथा होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. विवेक शर्मा एवं नेचुरोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र पुरी उपस्थित होकर अपनी सेवाए देंगे ।

इस दौरान जिला ंपचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे, बड़वानी एसडीएम श्री शक्तिसिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे, सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज निगम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।


बड़वानी से संजय बामनिया की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post