Top News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राधा स्वामी सत्संग पहुँचे. Chief Minister Bhajanlal Sharma reached Radha Swami Satsang

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राधा स्वामी सत्संग पहुँचे

जयपुर आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीलवा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित पावन सत्संग में सम्मिलित होकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी ढिल्लों से आत्मीय भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।





इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके आशीष के साथ सुशासन को समर्पित हमारी सरकार वीर भूमि राजस्थान को विकास व उन्नति की नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होगी।

राधास्वामी सत्संग व्यास समिति के सचिव गुरमिंदर सिंह और समन्वयक सियाराम चोपड़ा ने समिति की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सामाजिक संस्था है। यहां बिना किसी भेदभाव के संगत को सत्संग पर चलने हेतु आध्यात्मिक और आत्मिक प्रवचन दिए जाते हैं। कोविड में लोगों की मदद के लिए कार्यक्रम चलाया गया था। सत्संग में आने वाले लोगों के लिए ठहरने की भी व्यवस्था की जाती है।

जयपुर राजस्थान से प्रदीप कुमार रचवानी की खास रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post