Top News

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश जारी किया Brajwasi Gau Rakshak Sena issued the order of the National President of India

 ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश जारी किया



मथुराआज ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के मुख्य संयोजक श्रीं श्रीं 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुंद दास महाराज अयोध्या पीठाधीश्वर के निर्देश अनुसार जो दिल्ली रामलीला मैदान में जगतगुरु शंकराचार्य महाराज के आदेश पर जो गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता दर्जा किया है उसी प्रकार संत धर्म दास महाराज को आदेश दिया है कि जो कार्यकर्ता काम नहीं कर रहा है उसे पद मुक्त कर दो।उस जगह पर नया कार्यकर्ता नियुक्त करो। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन जगतगुरु शिवरामा चार्य महाराज के वंश ने चालू किया है जो गौ माता के साथ सर्व जातियों को एकजुट कर समस्याओं का समाधान कर शांति और मिलजुलकर रहने का काम करेगा


ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवराज सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री तारा गिल, राष्ट्रीय ब्रज प्रांत अध्यक्ष नीटु कुमार, राष्ट्रीय ब्रज प्रांत सचिव ठाकुर विक्रम सिंह तंवर और उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज कुमार तौमर आदि को आदेश दिया है कि जो कार्यकर्ता काम नहीं कर रहा उसे पद मुक्त कर नया कार्यकर्ता नियुक्त करें। और गौ माता की ओर सेवा और रक्षा करने वाले व्यक्ति को नियुक्त करें। जो गौ माता की रक्षा करने में लगा है।


ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के संस्थापक महंत चंदन दास महाराज ने कहा कि जो कार्यकर्ता ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत में अच्छे काम कर रहे हैं उनके लिए एक गौ शाला बनवाई जाऐ और जिस प्रदेश में पूरी टीम बन जाऐ। उसमें सभी कार्यकर्ताओं के टोल टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।जो गौ रक्षक सेनिक गौ माता को तस्करों से बचाते हैं उसे सम्मान पत्र प्रदान कराओ। तथा जिस प्रदेश की टीम सबसे पहले बने उसके कार्यकर्ताओं को दो लाख रुपए का बीमा कर दो।


ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने कहा कि जो कार्यकर्ता अच्छा काम करेगा उसके फोन का रिचार्ज संगठन की तरफ से होगा।हर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस प्रशासन की सपोट प्रदान होगी। किन्नर समाज के लिए

उत्तर प्रदेश के मथुरा में किन्नर धर्मशाला बनाने पर एक जनवरी से मीटिंग चालू हो जाएगी।


मध्य प्रदेश के जिला भिंड में एक गौ शाला बनाने का आदेश दिया। शुभारंभ 25 दिसंबर का रखा है


राजस्थान प्रदेश के बीकानेर में एक गौ शाला बनाने की तैयारी 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी


उत्तराखंड में दो गौ शाला बनाने की तैयारी। अनुमति के लिए 25 नवम्बर को मुख्यमंत्री धामी से मिलने जाएंगे संत धर्म दास महाराज


किन्नर समाज की महामंडलेश्वर हिमांगी माता के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत पुराण कथा प्रारम्भ करने की तैयारी जो भारत देश के सभी राज्यों में होगी


ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया है कि जो कार्यकर्ता ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के लिए काम कर रहा है उसे सम्मान पत्र प्रदान करेंगे और हर प्रकार से सहयोग प्राप्त होगा।

मथुरा से नंद किशोर शर्मा की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post