Top News

कांग्रेस छोड़ भाजपा में सदयस्ता ग्रहण की Left Congress and joined BJP

कांग्रेस छोड़ भाजपा में सदयस्ता ग्रहण की



खेतिया: खेतिया नगर में आज कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी के दबंग नेता श्री अम्बालालजी पटेल,श्री गजानंदजी माली और श्री अंकलेशजी असिले ने भाजपा की कार्यशैली एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्‍व में भाजपा पर विश्‍वास करते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



उन्होंने डॉ.भीमरावजी अंबेडकर,महाराणा प्रताप,सरदार वल्लभभाई पटेल,महर्षि वाल्मीकि,स्व. बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारीयो की उपस्थित में ढोल तासो के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जिसमें पार्टी के प्रत्‍येक कार्यकर्ता का सम्‍मान किया जाता है एवं योग्‍यतानुसार आगे बढ़ने का मौका भी दिया जाता है ।




केबीएस टीवी न्यूज चैनल खेतिया से हीरालाल जाधव की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post