Top News

निर्भया दिवस पर सुरक्षा संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान Security dialogue and signature campaign on Nirbhaya Day

 निर्भया दिवस पर सुरक्षा संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान 

सह संपादक रघुनाथ सेन कि रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार तथा यूनाइटेड नेशन वुमन के संयुक्त प्रयासों से चलायी जा रही|"महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना" के अंतर्गत संकुल बड़वानी में "निर्भया दिवस" पर महामृत्युंजय नर्सिंग कॉलेज  एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में "सुरक्षा संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान" का कार्यक्रम वसुधा विकास संस्थान और महिला एवं बाल विकास के सहयोग से वन स्टॉप सेंटर (सखी) द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें महिला हिंसा एवं सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वयक मिथुन रावत द्वारा परियोजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और साथ ही निर्भया दिवस के बारे में बताया ताकि आने वाले समय में निर्भया हत्याकांड जैसी घटना किसी और महिलाएं या लड़की के साथ घटित ना हो।



वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक श्रीमती सुधा शिन्दे (प्रशासक अधिकारी) ने बताया कि अगर किसी भी महिला या लड़कियों को कोई भी परेशान कर रहा है तो उसे बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है आप वन स्टॉप सेंटर में शिकायत कर सकते हैं और आप की सारी जानकारी गुप्त रखी जायेगी  वन स्टॉप सेंटर 24 घंटे खुला रहता है।

श्रीमती हर्षा काले टेकाम (काउंसलर) ने महिला निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 181, 1090,1091,1098 के बारे में जानकारी दें और साथ ही किस तरह से काउंसलिंग की जाती है उसके बारे में भी बताया।



श्रीमती ममता केश्वर (केस वर्कर) ने कहा कि आज का समय बदल गया है हमे हमेशा अपनी आंख और दिमाग खोल कर चलना चाहिए जिससे कि दुर्घटना घटने के पहले ही हम समाधान निकाल ले।

श्रीमती इशरत शेख (केस वर्कर)ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपने साथ हमेशा पेन, क्लिप,चिल्ली स्प्रे यह चीजें हमेशा साथ में रखना चाहिए क्योंकि मुसीबत के समय हम इन सभी वस्तुओं का हमारी सुरक्षा के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.

श्रीमति रुखमा डोडवे (केस वर्कर) द्वारा कार्यस्थल पर होने वाले लिंकिंग उत्पीड़न अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में 

'हमें कोई भी अत्याचार सहन नहीं करना है और ना ही किसी पर अत्याचार करना है' सभी को शपथ दिलाई।

दोनों कार्यक्रम में श्री राजवेंद्र सिंह प्रिंसिपल, श्रीमती एस्टर सेंगर , श्री एस.के.मंसूरी सहित कॉलेज एवं स्कूल के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वय मिथुन रावत द्वारा आभार व्यक्त किया गया।






 

Post a Comment

Previous Post Next Post