Top News

नगर खेतिया में चौधरी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। A grand procession was taken out by the Chaudhary Samaj in Nagar Khetiya.

 नगर खेतिया में  चौधरी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।                     

केबीएस टीवी न्यूज चैनल खेतिया से हीरालाल जाधव की रिपोर्ट 

खेतिया :- चौधरी समाज के आराध्य गुरु संत शिरोमणि संत जगनाडे महाराज की पुण्यतिथी निमित्त समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर कार्यक्रम संपन्न किया गया ।उक्त जानकारी देते हुए चौधरी समाज अध्यक्ष अशोक शिंदे ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज के आराध्य गुरु जगनाडे महाराज की पुण्यतिथि नियमित नगर के प्रमुख मार्गो पर होते हुए शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा के पूर्व गायत्री शक्तिपीठ पर चौधरी समाज के उपाध्यक्ष गोविंदा रामचंद्र चौधरी द्वारा पूजन अर्चन का कार्यक्रम किया गया। अशोक रोड पर चौधरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक सुश्री चंद्रभागा किराड़े जी के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां पर समाज के वरिष्ठ जनों सहित नगर परिषद खेतिया के अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाई अरविंद जी बागुल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद

भीकाजी बागुल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पटेल शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूतपूर्व पार्षद बाबू रतन चौधरी  समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोहन दशरथ चौधरी पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर रामदास चौधरी पूर्व समाज अध्यक्ष आनंदा शिवलाल चौधरी साहेबराव गुलाबराव चौधरी गजानन वंजी  चौधरी नारायण दगा चौधरी पार्षद राकेश चौधरी श्रीमती दीपाली धनराज चौधरी उपस्थित थे,जहाँ पर अतिथियों का स्वागत समाज के उपाध्यक्ष गोविंदा रामचंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष मधुकर पिताम्बरदास चौधरी सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने किया।

श्री शिंदे ने आगे बताया विधायक सुश्री चंद्रभागा जी किराडे द्वारा समाज के नवीन भवन निर्माण हेतु आपनी विधायक  निधि से 10 लाख रुपये की  राशि स्वीकृति प्रदान कि गई।इस अवसर पर इंदौर निवासी समाजबंधु श्री भाईदास भगवान चौधरी एवंम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा भाईदास चौधरी  ने समाज के नवीन भवन निर्माण हेतु 111111(एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये ) दान का चेक दिया गया।कार्यक्रम के अंत मे आरती कर सभी समाजजनों के लिये स्नेह भोज का आयोजन रखा गया था कार्यक्रम के सफल आयोजन मे कार्यकारिणी सदस्य संतोष गणपत चौधरी, हिरालाल रमणलाल चौधरी, संजय धरमदास चौधरी, राकेश हिरालाल चौधरी, संतोष सुकलाल चौधरी, ब्रिजलाल दगा चौधरी, अनिल रघुनाथ चौधरी, धनराज मंगा चौधरी, संतोष वसंत चौधरी, विजय दत्तु चौधरी, रविन्द्र किशन चौधरी,सहित  समाज के वरिष्ठों ,युवा साथियों का सरहानीय सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन अशोक शिन्दे ने किया तथा आभार प्रदर्शन समाज के पूर्व सचिव सुनिल रमण चौधरी ने व्यक्त किया।






Post a Comment

Previous Post Next Post