खेतिया :- स्थापना दिवस की बधाई हमारे निरंतर विकसित राज्य मध्यप्रदेश को - श्याम वास्कले सर... Khetia :- Happy foundation day to our continuously developed state of Madhya Pradesh - Shyam Vaskale Sir...

 खेतिया :- स्थापना दिवस की बधाई हमारे निरंतर विकसित राज्य मध्यप्रदेश को - श्याम वास्कले सर...



आज हायर सेकंडरी  राखी बुजुर्ग मे 67 वॉ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस सादगीमय वातावरण मे मनाया गया।

  संस्था प्राचार्य राजू सोनिस द्वारा विधिवत शुरुआत कर माँ भारती व् माँ सरस्वती की माल्याअर्पण कर पूजा की गई, साथ ही सभी विधार्थियो को शुभकामनायें देकर बधाई प्रेषित की।



सीनियर छात्राओ द्वारा मध्यप्रदेश गान सामूहिक स्तर पर किया गया।

  संस्था के श्याम वास्कले ने बताया की प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी संस्था परिवार द्वारा स्थापना दिवस पर या यू कहे की मध्यप्रदेश राज्य के जन्मदिवस पर  सभी विधार्थियो ने संकल्प लिया की आपको तोहफ़े के तौर पर हम सभी विधार्थिगण सतत ईमानदारी, समयसारणी से शिक्षा ग्रहण कर अपने क्षेत्र और अपने राज्य को गौरान्वित करेंगे साथ ही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेंगे।



  वरिष्ठ सुरेश सोनिस, संजय बागल, प्रधान वास्कले,दिनेश पाटिल,चैनसिंह गिरासे,शान्तिलाल शिंदे, किशन भोसले, चौहान बंधु  सर उपस्थित रहे।

  आभार संस्था प्राचार्य राजू सोनिस द्वारा माना गया।


केबीएस टीवी न्यूज़ चैनल खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments