Top News

एसपी के निर्देशन में जिलेभर के थानों में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित। Crime review meeting organised in police stations across the district under the direction of SP.

एसपी के निर्देशन में जिलेभर के थानों में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित। 



पुलिस अधीक्षक *श्री पद्मविलोचन शुक्ल* के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में विवेचकों, सीसीटीएनएस ऑपरेटरों एवं कोर्ट मुंशियों की बैठक आयोजित की गई।



बैठक में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, सीएम हेल्पलाइन, खात्मा एवं खारजी प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। प्रत्येक अपराध में दो-दो एसआईडी तैयार कर लिंक करने तथा ई-साक्ष्य के माध्यम से विवेचना और सीसीटीएनएस पोर्टल पर समय पर एंट्री करने को कहा गया।



कोर्ट मुंशियों को स्थायी वारंटों की तामीली में तेजी लाने एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए साउंड सिस्टम के नियमों का पालन कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post