Top News

अंजड के पुराने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा शुरू करने की मांग को लेकर तहसील और थाने पर सौंपा ज्ञापन। A memorandum was submitted to the tehsil and police station demanding the start of health services in the old hospital of Anjad.

 अंजड के पुराने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा शुरू करने की मांग को लेकर तहसील और थाने पर सौंपा ज्ञापन। 



बड़वानी जिले के अंजड़ नगर के पुराने अस्पताल भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज और क्षेत्र की जनता ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की बात कही है। समाजजनों ने सोमवार को दोपहर 12 बजे के दरमियान तहसीलदार के नाम पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए नगर के भीतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। दरअसल 

अंजड़ का पुराना अस्पताल नगर के मध्य स्थित है, जहां पूर्व में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध होती थीं। वर्तमान में मुख्य सिविल अस्पताल नगर से करीब 4 किलोमीटर दूर है। सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि सिविल अस्पताल का विरोध नहीं है, लेकिन छोटी बीमारी या प्राथमिक उपचार के लिए गरीब, मजदूर, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को लगभग 4 किलोमीटर दूरी तय करने में परेशानी होती है।

समाज की मांग है कि पुराने अस्पताल में सामान्य बीमारियों का उपचार, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा फिर से शुरू की जाए। जरूरत पड़ने पर मरीजों को अंजड के सिविल अस्पताल रेफर किया जाए। समाज ने कहा कि यह मांग किसी स्वास्थ्य संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि आम जनता को नगर के भीतर सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के जनहित में है।

इसी मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज एवं क्षेत्र की जनता द्वारा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समाज ने प्रशासन से पुराने अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पुनः शुरू करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी रही। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post