Top News

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: सांदीपनी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया थाना भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली और अधिकारों को समझा। Jan Suraksha Yuva Srishti Samvad: Students of Sandipani School visited the police station and understood the police functioning and rights.

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: सांदीपनी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया थाना भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली और अधिकारों को समझा। 



सादिक चन्देरी/कृष्णा भूमि समाचार 

बड़वानी | 22 अगस्त 2026

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में *“जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद”* कार्यक्रम के तहत सांदीपनी स्कूल के छात्र-छात्राओं का थाना भ्रमण आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस व युवाओं के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है।


भ्रमण की मुख्य झलकियां:

 *कार्यप्रणाली की जानकारी:*

 थाना प्रभारी श्री बलजीत बिसेन, सूबेदार सुश्री अलका वास्केल एवं सब इंस्पेक्टर श्री रवि ठाकुर ने विद्यार्थियों को थाने की विभिन्न शाखाओं के संचालन और पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया।


बाल मित्र कक्ष एवं अधिकार:*

 विद्यार्थियों को बाल मित्र कक्ष का भ्रमण कराकर बाल सुरक्षा, बच्चों के कानूनी अधिकारों और आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।


संवाद और समाधान:* छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा विषयों पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सहजता से समाधान किया।

*सकारात्मक संदेश:* अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, नशे से दूर रहने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

यह शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण सांदीपनी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती वंदना डाबी एवं शिक्षक श्री राजेंद्र सिंह डाबी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” के माध्यम से बड़वानी पुलिस युवाओं को जागरूक, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post