बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील के छोटे से गांव मोरतलाई के रहने वाले दिव्यांग क्रिकेटर (ऑल राउंडर) जितेंद्र वाघ का चयन सिंगापुर टूर के लिए भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने अधिकारिक रूप से चयन का लेकर जितेंद्र वाघ को भेजा है।सिंगापुर में 23 से 28 अप्रैल तक इन्फिनिटी स्प्रिट कप के तहत भारतीय दिव्यांग टीम सिंगापुर क्रिकेट क्लब के साथ मैच खेलेगी।जितेंद्र ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आधाकारिक रूप से ईमेल के जरिए उन्हें चयन संबंधित लेटर भेजा है।जितेंद्र ने बताया कि सिंगापुर टूर में उनका प्रदर्शन बेहतर होता है तो उनका चयन श्रीलंका में होने वाले 3 -T20 और एक टेस्ट इंटरनैशल मैच के किए हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड श्रीलंका ने इसका आयोजन किया हैं। इसमें भारत और श्रीलंका के बीच तीन T-20 और एक टेस्ट मैचे होगा। उनके इस चयन पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के श्री हारून रशीद सर, बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री भगवान तलवारे सर, सीईओ गजल खान मेम श्री मुकेश कंचन सर कप्तान सुवरो जॉर्डर और टीम के साथी खिलाडी जमीर पठान सर और गांव के मित्र परिवार और परिवार जनो ने हर्ष व्यक्त किया
- आर्थिक तंगी बनी मुसीबत
जितेंद्र ने बताया कि उनका चयन भारतीय में होना उनका सपना पूरा होने जैसा है। लेकिन इस सपने के बीच आर्थिक तंगी में मुश्किल डाल रही है। घर की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता मोटर वाईडिंग का काम करते है। वही माता गृहिणी है। दो बहने और एक भाई पढ़ाई कर रहे है। थोड़ी सी जमा पूंजी और दोस्तों की स्पोर्ट से क्रिकेट खेलने के लिए जा पाता हूं।
खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

0 Comments