बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सऐप हैक, परिचितों को भेजे पेमेंट के मैसेज। Barwani Collector Jayati Singh's WhatsApp hacked, sent payment messages to acquaintances

 बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सऐप हैक, परिचितों को भेजे पेमेंट के मैसेज


बड़वानी, 6 अप्रैल – बड़वानी जिले की कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया। हैकर्स ने उनके नाम से कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत अन्य जिलों के परिचितों को ’50 हजार की अर्जेंट आवश्यकता’ वाला मैसेज भेजा। मैसेज में यूपीआई में समस्या का हवाला देकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।



कलेक्टर कार्यालय से जुड़े कई लोगों के पास यह मैसेज पहुंचा। जनसंपर्क विभाग ने तुरंत सूचना जारी कर अलर्ट किया- ऐसे मैसेज पर किसी को पैसे न दें। यह मैसेज कलेक्टर द्वारा नहीं भेजे गए, बल्कि अनाधिकृत हैकर्स द्वारा किए गए हैं।


साइबर सेल कर रही जांच

पुलिस की साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध मैसेज आने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। कलेक्टर जयति सिंह बड़वानी जिले की प्रशासक हैं।

Post a Comment

0 Comments