Top News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कैबिनेट मंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।The International Yoga Day was held in the presence of Cabinet Minister Shri Chauhan.

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कैबिनेट मंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 


अलीराजपुर कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय के समाधि स्थल पर हुआ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने मॉ सरस्‍वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। 



विशाखापटनम में राष्‍ट्र स्‍तरीय इस कार्यक्रम का वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी का उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना।साथ ही प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को इस अवसर की बधाई देते हुए निरंतर स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला ।इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने  भी जिले एवं प्रदेश के युवाओं को नियमित योग करने का आग्रह किया साथ ही कहा कि योग के अभ्यास के अनगिनत लाभ हैं जो किसी व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं,इस दौरान सांसद श्रीमती अनिता चौहान,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रखर सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास,संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री प्रियांशी भंवर,अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे,डिप्‍टी कलेक्‍टर जी पी अग्रवाल,सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं एवं आम नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया।इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों के साथ साथ आमजनों ने नशा मुक्ति के लिए संकल्प भी लिया ।  



इस दौरान शिक्षक कैलाश शर्मा,श्रीमती संगीता चौहान,श्रीमती आशा भावसार ने योगाभ्यास कराया,मंच का संचालन शिक्षक अविनाश वाघेला ने किया। 

केबीएस टीवी न्यूज अलीराजपुर से विशाल भावसार की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post