देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में "जनकल्याण पर्व" के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु अलीराजपुर पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान एवं वाहन रैली का आयोजन। On the occasion of "Jan Kalyan Parv" on the occasion of the 300th birth anniversary of Devi Ahilya Bai Holkar ji, Alirajpur Police organized a comprehensive public awareness campaign and vehicle rally for women empowerment and awareness.

 देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में "जनकल्याण पर्व" के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु अलीराजपुर पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान एवं वाहन रैली का आयोजन।



अलीराजपुर, मध्यप्रदेश


अलीराजपुरः- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास द्वारा बताया कि भारतीय संस्कृति,सुशासन एवं लोककल्याण की प्रतीक राजमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में "जनकल्याण पर्व" का आयोजन जिला अलीराजपुर में पूर्ण उत्साह एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पुलिस बल की महिला पुलिस अधि. / कर्म. के द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से दिनांक 30 मई 2025 को एक दिवसीय महिला जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।



पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की महिलाओं तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के मध्य जाकर महिला संबंधी विधिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव, एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की विधियों की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार,संवाद सत्रों एवं पंपलेट वितरण का आयोजन किया गया। अभियान का संपूर्ण पर्यवेक्षण महिला सुरक्षा शाखा के उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एल. अटौदे द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि उक्त अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मविश्वास से पूर्ण करना तथा एक संवेदनशील एवं विश्वासयुक्त वातावरण का निर्माण करना है, जिसमें वे निडर होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस तक पहुंचा सकें।



जनकल्याण पर्व के उपलक्ष्य में आज दिनांक 30 मई 2025 को महिला सुरक्षा शाखा अलीराजपुर द्वारा एक जागरूकता वाहन रैली का आयोजन भी किया गया। इस रैली को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष परेड ग्राउण्ड अलीराजपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन पुलिस नियंत्रण कक्ष परेड ग्राउण्ड मे आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने बताया कि देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन से समाज को सुशासन, सेवा, नारी सम्मान एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रेरणा मिलती है। जनकल्याण पर्व का मूल उद्देश्य भी इन आदर्शों को जनसामान्य तक पहुँचाना है, विशेषतः महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक बनाना।


अलीराजपुर से विशाल भावसार की रिपोर्ट 


Post a Comment

0 Comments