Top News

डकैती का प्रयास करते बदमाशो को राणापुर पुलिस ने धरदबोचा। Ranapur police caught the miscreants trying robbery

 डकैती का प्रयास करते बदमाशो को राणापुर पुलिस ने धरदबोचा। 

       

 केबीएस न्यूज चैनल मंजू चौहान झाबुआ की खाश रिपोर्ट 

झाबुआ पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तारम्य में राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर की सुचना पर थाना राणापुर क्षैत्र के भुरीमाटी घाट तिराहा ग्राम भुरीमाटी में दिनांक 19.05.2025 की दरमियान रात्री करीब 11.50 बजे कुछ बदमाश अवैध धारदार हथियार (फालिया) एवं अवैध देशी पिस्टल के साथ राणापुर कस्बे में डकैती करने की योजना बना रहे थे, की राणापुर पुलिस द्वारा दो अलग - अलग पुलिस टीम बना कर बदमाशो को घेराबंदी कर धरपकड की, जिसमें 03 आरोपीयो को गिरफ्तार किया व 03 बदमाश अंधेरे का मोका पाकर फरार हो गये , पकडे गये आरोपीयो के कब्जे से एक धारदार हथियार (फालिया) एवं अवैध देशी पिस्टल जप्ति की गई व आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एक केटीएम कम्पनी की मोटरसायकल जिसका चैचिस न. MD2JYAXD2PNOO1931 , एक एमटी 15 यामाहा कम्पनी की जिसका चैचिस न.  ME1RG6871R0021834 , एक हिरो कम्पनी की स्प्लेण्डर जिसका चैचिस न.MBLHAW087KHH39334 की बरामद की गई, राणापुर पुलिस द्वारा समय पर पहुच कर घटना को अंजाम दिया अन्यथा आरोपीयो द्वारा कस्बा राणापुर कोई बडी घटना कारित कर सकते थे, आरोपीयो की धरपकड कर आरोपीयो के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 195/2025 धारा 310(4), 310(5) बी.एन.एस. 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । 




जप्त मश्रुकाः- 1. एक केटीएम कम्पनी की मोटरसायकल जिसका चैचिस न. MD2JYAXD2PNOO1931 , 

2.एक एमटी 15 यामाहा कम्पनी की जिसका चैचिस न.  ME1RG6871R0021834 , 

3.एक हिरो कम्पनी की स्प्लेण्डर जिसका चैचिस न.MBLHAW087KHH39334

4. एक अवैध देशी पिस्टल 

5. एक धारदार हथियार (फालिया) 

नाम आरोपी- 01 संजय पिता दीनेश बामनिया उम्र 19 साल नि ग्राम बडी उत्ती थाना उदयगढ जिला झाबुआ 

         02. अंगुर पिता कडवा अमलियार उम्र 22 साल नि ग्राम बडी उत्ती थाना उदयगढ जिला झाबुआ

         03. रामपाल पिता नसरू बघेल उम्र 30 साल नि ग्राम डेकाकुण्ड थाना जोबट

         04. कलमसिंह पिता रकसिंह वसुनिया निवासी बडी उत्ती (फरार)

         05. पातलिया उर्फ प्रकाश पिता भंवरसिंह बिलवाल निवासी बडी उत्ती  (फरार)

         06. चेतन पिता हिम्मत बामनिया निवासी बडी उत्ती राणापुर (फरार)

सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत , उपनिरीक्षक राहुल भिडे, सहायक उपनिरीक्षक हिमांशु चौहान , सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्रसिहं रघुवंशी , सहायक उप निरीक्षक रमेश निनामा,  प्रधान आरक्षक 143 राजु , प्रधान आरक्षक 11 राजु , प्रधान आरक्षक 182 जितेन्द्र पुरी,  आरक्षक 208 राहुल, आरक्षक 615 एलामसिहं एवं आरक्षक 421 गरासिहं , आरक्षक 671 शिवा एवं आरक्षक 144 संजु का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post