Top News

काग्रेस ने डिप्टी सीएम का पुतला फूंका। Congress burnt effigy of deputy CM

 काग्रेस ने डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

केबीएस न्यूज चैनल रिपोर्ट मंजू चौहान झाबुआ 

झाबुआ  जिला मुख्यालय पर काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और वन मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर सेवना के अपमान का आरोप लगाया कांग्रेस ने यह विरोध प्रदर्शन भाजपा नेताओं के द्वारा सेना को लेकर दिए गए विवादित बयानों के खिलाफ किया गया विवाद की शुरुआत मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान उन्होंने महू में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि जिन लोगों आतंकियों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाडा था मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेज कर उनकी ऐसी की तैसी कर दी इस आपत्तिजनक बयान को लेकर एमपी हाई कोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में एफ आई दर्ज की गई वहीं शुक्रवार को जबलपुर में सिविल डिफेंस वालंटियर्स   के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी विवादित बयान दे डाला उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूरा देश देश की सेवा और सैनिक उनके चरणों में नमस्तक है पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पुतले को लेकर छिना झपटी हुई। 



Post a Comment

Previous Post Next Post