Top News

’’ अहिल्या वाहिनी’’ महिला बाईक रैली 31 मई 2025 को सायं 05 बजे से। "Ahilya Vahini" women's bike rally from 05 pm on 31 May 2025

 ’’ अहिल्या वाहिनी’’ महिला बाईक रैली 31 मई 2025 को सायं 05 बजे से


    झाबुआ  शासन निर्देशानुसार प्रदेष में दिनांक 26 मई 2025 से 31 मई 2025 तक लोकमाता देवी अहिल्यावाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रदेष व्यापी ’’जन कल्याणी पर्व’’ मनाया जाना हैं, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यंकम का आयोजन किया जाना हैं । इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय झाबुआ पर दिनांक 31 मई 2025 को ’’ अहिल्या वाहिनी’’ महिला बाईक रैली का आयोजन पुलिस लाईन झाबुआ से सायं 05.00 बजे से किया जा रहा हैं,  रैली का रूट- पुलिस लाईन झाबुआ, से राजगढ नाका झाबुआ से गोपाल कालोनी झाबुआ से टन्ट्या मामा चौराहा से सक्रिट हाउस झाबुआ से राजवाडा चौक झाबुआ से उत्कृश्ट विद्यालय रोड से छतरी चौक से जैल तिराहा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोड से पुलिस लाईन झाबुआ पर सम्पन्न होगी ।



      ’’अहिल्या वाहिनी’’ महिला बाईक रैली आयोजन में सभी माताओं और बहनों को सम्मिलित होने हेतु सादर अनुरोध किया जा रहा हैं ।


साथ ही दिनांक 31 मई 2025 के शाम 5:00 बजे पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में श्रीमती विधि सक्सेना प्रधान जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में पुलिस समर कैंप का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

केबीएस न्यूज टीवी चैनल मंजू चौहान झाबुआ की खास रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post