पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में सोने-चांदी चमकने के नाम पर धोखाधड़ी कर आभूषसना चांदी चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी कर आभूषण लेकर भागने वाले गिरोह के आरोपी थाना निवाली पुलिस की गिरफ्त में। Under the guidance of Police Captain Barwani Mr. Puneet Gehlod, the accused of a gang who fraudulently sold jewelery in the name of polishing gold and silver and ran away with it, have been arrested by Niwali police station. 

पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में सोने-चांदी चमकने के नाम पर धोखाधड़ी कर आभूषसना चांदी चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी कर आभूषण लेकर भागने वाले गिरोह के आरोपी थाना निवाली पुलिस की गिरफ्त में। 

अपराध क्रमांक - 167/2024                            धाराः- 420,406 भादवि


*गिरफ्तार आरोपी* - 1.गोपाल पिता राजेन्द्र साह जाति ठठेरा उम्र 38 साल, 

                2.शबन पिता स्व.श्री सरजु प्रसाद साह उम्र 25 साल, 

                3.गणेश पिता स्व.राजेन्द्र साह जाति ठठेरा उम्र 30 साल, 

                4.मोहम्मद परवेज पिता स्व.गुलटेन जाति मुसलमान उम्र 28 साल  सभी निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना  बरारी, तह.कटीयार जिला कटियार, राज्य बिहार


*फरार आरोपी*-1. उमेश पिता स्व.श्री सुखदेव साह, 

           2. गौतम पिता प्रकाश साह, 

           3. संतोष उर्फ समता पिता लुच्चो साह, 

           4.श्रवण पिता प्रवीण साह जाति ठठेरा सभी निवासी लक्ष्मीपुर साहटोला थाना बरारी 

             तह.कटीयार जिला कटीयार राज्य बिहार  


*जप्त मश्रुका* – 01.चांदी की बट्टी 200 ग्राम कीमती -14000/-,

02.एक मो.सा. होंडा शाईन क्र. बी.आर. 11 ए.टी. 3908 कीमती 60,000/-

03. एंड्रायड मोबाईल  4  कीमती – 40,000/-

04. सोना चांदी चमकाने व गलाने के केमिकल पावडर, गैस टंकी  व अन्य सामग्री कीमती -10,000/*-

*कुल मश्रुका कीमती* – 1,24,000/- 


 *घटना का विवरणः*- 

                दिनांक 02.06.24 को निवाली के गुमड़िया रोड़ पर कान्हा वर्मा के घर पर एक व्यक्ति आया और घर पर गेहूं साफ कर रही कान्हा की लड़की दीपिका वर्मा से बोला कि वो सोने,चांदी व बर्तन चमकाने का पावडर का प्रचार करने व पावडर बेचने आया है फिर उसने पावडर दिखाकर घर मे से तांबे का लोटा बुलवाकर उसे पावडर से साफ कर चमकाकर बताया बाद  दुसरे पावडर का घोल बनाकर दीपिका से सोने का मंगलसूत्र व कान की झुमकियां चमकाने के लिये मांगी और घोल मे डाल दी फिर गोल का पानी बाहर फेंकने का बोलकर घर के बाहर भागा और बाहर मो.सा. से खड़े व्यक्ति के साथ बैठकर भाग गया । दीपिका वर्मा की सूचना पर थाना निवाली पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया।  




*मामले का खुलासा:*-  

                  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद व्दारा थाना प्रभारी निवाली रामकृष्ण लौवंशी को उक्त घटना का शीघ्र पता लगाने व धोखाधड़ी कर ले जाया गया  सम्पुर्ण माल बरामद करने के निर्देश दिये गये ।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री अनिल पाटीदार, श्री आयुष अलावा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर  के मार्गदर्शन में मामले का सूक्ष्मता से अनुसंधान करने व धोखाधड़ी कर ले जाए गए सोने के आभूषण की बरामदगी करने हेतु थाना प्रभारी निवाली रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते घटनास्थल के आसपास व संभावित स्थानों के कई सी.सी.टी.व्ही.कैमरों के फुटेज चेक कर संदिग्धों के मो.सा. से भागते फुटेज मिले जिसके आधार पर जमीनी स्तर पर आरोपियों की तलाश के प्रयास प्रारंभ कर सायबर विशेषज्ञ की सहायता से संदिग्धों की तलाश करते संदिग्धों को मो.सा. पर भागते गुजरी घाट रोड़ जिला धार पर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ कर अभिरक्षा मे लेकर आरोपी गोपाल,शबन,गणेश व परवेज ने संगठित रूप से रेकी कर अपने फरार साथियों उमेश,गौतम,संतोष व श्रवण सभी नि. ग्राम लक्ष्मीनगर बिहार के साथ मिलकर निवाली मे सोने के आभूषणों धोखाधड़ी से लेकर भाग जाना स्वीकार किया ।  जिन्हे गिरफ्तार कर  कब्जे से चांदी व सोने चांदी चमकाने का पावडर,केमिकल अन्य सामग्री व घटना मे प्रयुक्त मो.सा. कुल मश्रुका 1,40,000/- जप्त किया गया व शेष फरार आरोपियों की तलाश कर अपराध मे गये आभूषण की बरामदगी हेतु गिरफ्तार आरोपियों को न्याया. पेश कर पी.आर. लिया जाकर आरोपियों का अपराधिक रेकॉर्ड प्राप्त कर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जावेगा। 


*विशेष भूमिकाः*- 

थाना प्रभारी निवाली रामकृष्ण लौवंशी , इंचार्ज प्रभारी सउनि. जीवन चांदौरे , सउनि अनिल दसौंधी , प्र.आर. सुनिलआर. 263 गणेश चौहान,आर.269 रवि,आर.587 मुकेश,आर.चालक 526 कैलाश चौहान,आर.283 राजेश मंडलोई,आर.71 हिरमल अलावा,आर.572 महेंद्र मुजाल्दा ,आर.696 सोहन चौहान , सायबर क्राईम शाखा बडवानी से उनि. रितेश खत्री , प्रआर. योगेश पाटील , आर. मडिया डावर का सराहनीय योगदान रहा हैl

बड़वानी से संजय बामनिया की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments