Top News

समाज भूषण रत्न राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान Samaj Bhushan Ratna State Level Award

समाज भूषण रत्न राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान


 गायत्री परिवार के सक्रीय कार्यकर्ता ,गायत्री शक्तिपीठ के विश्वस्त, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पानसेमल तहसील संयोजक संजय कुमार शिरोड़े को "समाज भूषण रत्न" राज्य स्तरीय पुरस्कार  से सम्मानित किया गया। छत्रपति संभाजी नगर में महाराष्ट्र फाउंडेशन तथा लाड़ शाखीय वाणी समाज राज्य मंडल की ओर से विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को " समाज भूषण रत्न" पुरस्कार देकर  गौरवानवीत किया गया।



              इस वर्ष का पुरस्कार संजय कुमार शिरोड़े को माननीय डॉक्टर भागवत जी कराड केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय अतुल जी सावे गृह निर्माण व पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण मंत्री महाराष्ट्र शासन, माननीय संजय जी केनेकर प्रदेश महासचिव, गिरीश जी वाणी अध्यक्ष प्रोत्साहन फाउंडेशन, मा डॉक्टर शशिकांत वाणी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, इनकी उपस्थिति में इनके करकमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

              इस कार्यक्रम में शरद जी नेरकर, प्रदीप गहिवारे व सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उद्योगपति मोहनलाल जी अग्रवाल, गायत्री परिवार के प्रकाश जी शार्दुल, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी पानसेमल परिवार,नगर परिषद अध्यक्ष दशरथ जी निकुम व शैलेंद्र जी भंडारकर, कैलाश जी शर्मा, जीपी मंगल, छोटू लाल सोनी, मधुकर चौधरी, कृष्णकांत चौधरी द्वारा हर्ष व्यक्त कर शुभ कामनाएं दी गई।

खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post