कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल। Three Congress workers left the Congress party and joined the Bharatiya Janata Party.

 कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी  छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल 


खेतिया: नगर में भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की अधिकृत सूची जारी करते ही पार्टी के कार्यकर्ताओ में हर्ष छा गया  वही पिछले 2 दिनो से कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी की कार्य प्रणाली से रूठ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

जानकारी होवे की कल कांग्रेस छोड़ 3 नेताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और आज फिर से कांग्रेस पार्टी से रूठ कर श्री अर्जुन जी मगर,अमित सोनी,रोहित सोनी ने भाजपा पदाधिकारीयो की उपस्थित में ढोल तासो के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ सदस्यों ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ नए सदस्यों का साफा एवं फूल माला द्वारा सम्मान किया मंडल के महामंत्री अतुल निकुम ने बताया की नगर भाजपा के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है की हमारी कार्य प्रणाली से खुश होकर कांग्रेस के नेता हमारे समर्थन में आ रहे है आगे भी कई और नेताओ का समर्थन पार्टी को मिलने की संभावना है।

जानकारी होवे की समाचार भेजने तक कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपनी अधिकृत सूची जारी नही की है।

केबीएस टीवी न्यूज चैनल खेतिया से हीरालाल जाधव की रिपोर्ट 





Post a Comment

0 Comments