Top News

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बिजासन और भामटा को मिला कायाकल्प अवार्ड Health and Wellness Center Bijasan and Bhamta got Rejuvenation Award

 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बिजासन और भामटा को मिला कायाकल्प अवार्ड

बड़वानी 08 दिसम्बर 2022/जिले के विकासखण्ड बड़वानी के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बिजासन एवं भामटा को वर्ष 2021-22 के लिए कायाकल्प अवार्ड मिला है। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने गुरूवार को सीएचओ बिजासन कु. गान्जी सोलंकी एवं सीएचओ भामटा  कु.मोनिका गुप्ता को उक्त अवार्ड की शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया इस दौरान डॉ मनोज खन्ना, डॉ हिमांगीचैहान, डॉ लक्ष्मी माहौर मौजूद थे ।

सिविल सर्जन डाॅ. मनोज खन्ना से प्राप्त जानकारी अनुसार कायाकल्प अवार्ड क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम जो सरकार के द्वारा हर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिये चलाया जा रहा है। इसके तहत बिजासन एवं भामटा के सेंटर को दिया गया है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी डॉ अनीता सिंगारे, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवती  सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ अरुण मोहरानी, डॉ हिमांगी चैहान टाटा ट्रस्ट के प्रयास से मिली है।

 केबीएस टीवी न्यूज़ चैनल बड़वानी से सह संपादक रघुनाथ सेन कि रिपोर्ट 



Post a Comment

Previous Post Next Post