Top News

एसडीएम पानसेमल सुश्री अंशु जावला हुई सम्मानित SDM Pansemal Ms. Anshu Javala honored

 एसडीएम पानसेमल सुश्री अंशु जावला हुई सम्मानित

बड़वानी से उप संपादक रघुनाथ सेन की रिपोर्ट

बड़वानी 19 सितम्बर 2022/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सोमवार को समय सीमा बैठक के पश्चात् एसडीएम पानसेमल एवं ईआरओ सुश्री अंशु जावला तथा तहसीलदार एवं एईआरओ पानसेमल श्री राकेश सस्तिया को नियत समय सीमा में 75 प्रतिशत मतदाताओं के आधार डाटा संग्रहण के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे भी अपने क्षेत्र के मतदाताओं के आधार डाटा संग्रहण के कार्य में प्रगति लाये।



Post a Comment

Previous Post Next Post