Top News

थाना सेंधवा शहर परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

 थाना सेंधवा शहर परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

बड़वानी से उप संपादक  रघुनाथ सेन की रिपोर्ट

बड़वानी 31 अगस्त 2022/आगामी त्यौहार गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी पर्व के मद्देनजर सेंधवा थाना परिसर में मंगलवार की देर शाम को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 


बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए गणेश उत्सव आयोजकों को बताया गया कि   गणेश उत्सव के पांडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए, 24 घंटे दो व्यक्ति पंडाल की सुरक्षा में लगाएं, म्यूजिक साउंड में किसी प्रकार की आपत्तिजनक गाने ना बजाएं, रात्रि 10 बजे तक संगीत बजाएं, बिजली का विधिवत कनेक्शन ले । कोई भी कार्यक्रम, रैली निकालना हो तो उसके लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग के पदाधिकारियों से अनुमति ले। शांति समिति की बैठक में सभी गणमान्य नागरिक सहित प्रशासन एवं पुलिस की ओर से एसडीओपी नाहर सिंह रावत, प्रभारी तहसीलदार मनीष पांडे, सेंधवा सिटी टी आई राजेश यादव, नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार एवं एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post