Top News

गणेश विसर्जन में मूसलाधार बारिश के बीच डटी रही खाकी, पुलिस जवानों ने संभाली सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था। The police remained on duty amidst heavy rain during Ganesh immersion, with police personnel handling security and traffic arrangements.

 गणेश विसर्जन में मूसलाधार बारिश के बीच डटी रही खाकी, पुलिस जवानों ने संभाली सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था। 



सेवा, सुरक्षा और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण गोटेगांव से सामने आया है।

गणेश विसर्जन के दौरान अचानक मौसम बदला और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। चारों तरफ पानी ही पानी था, लेकिन इस भीषण बरसात के बीच भी पुलिस के जवान अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए।

ज़ोरदार पानी गिरने के बावजूद जवान पूरी मुस्तैदी से सड़क पर डटे रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। खाकी के इस जज़्बे और कर्तव्यनिष्ठा को देखकर गोटेगांव की जनता ने भी पुलिस प्रशासन के प्रति साधुवाद और दिल से धन्यवाद व्यक्त किया है।


गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post