Top News

पानसेमल में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, आंबेडकर प्रतिमा के अनादर के विरोध में उठाई आवाज। Social workers in Pansemal submitted a memorandum, protesting the desecration of the Ambedkar statue.

 पानसेमल में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, आंबेडकर प्रतिमा के अनादर के विरोध में उठाई आवाज




जय भीम ✊🏻 | इंकलाब जिंदाबाद


पानसेमल। गत दिनों राजपुर में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर नगरीय निकाय प्रशासन द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अनादर का मामला सामने आया था। इस घटना के विरोध में शनिवार को पानसेमल क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।


सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रदेश के राज्यपाल के नाम थाना पानसेमल में थाना प्रभारी (TI) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।


इस दौरान पानसेमल क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान और संविधान की गरिमा बनाए रखने की बात कही।


जय भीम ✊🏻

इंकलाब जिंदाबाद

Post a Comment

Previous Post Next Post