Top News

काउंसलिंग रिजल्ट का हुआ वितरण, KBS Computer Centre Pansemal में प्रवेश प्रक्रिया शुरू,30 अगस्त को विद्यार्थियों को वितरित किए गए रिजल्ट, एडमिशन के लिए 200 सीटें निर्धारित। Counselling results were distributed, admission process started in KBS Computer Centre Pansemal, results were distributed to students on 30th August, 200 seats were reserved for admission.

 काउंसलिंग रिजल्ट का हुआ वितरण, KBS Computer Centre Pansemal में प्रवेश प्रक्रिया शुरू,30 अगस्त को विद्यार्थियों को वितरित किए गए रिजल्ट, एडमिशन के लिए 200 सीटें निर्धारित। 



पानसेमल। विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से KBS Computer Centre, Pansemal एवं Sigma IT Education NGO के माध्यम से आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद 30 अगस्त को विद्यार्थियों को रिजल्ट वितरित किए गए। रिजल्ट प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।


रिजल्ट वितरण के साथ ही संस्था द्वारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


KBS Computer Centre Pansemal की सेंटर हेड शीतल ठाकुर ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिस किसी विद्यार्थी को प्रवेश लेना है, वह समय रहते अपना एडमिशन करवा लें। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए न्यूनतम 200 सीटें निर्धारित की गई हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी जल्द से जल्द सेंटर पर संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।


उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहिए।


संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर ज्ञान एवं डिजिटल कौशल से जोड़कर उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।


एडमिशन शुरू — सीटें सीमित


KBS Computer Centre Pansemal में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी बिना देरी किए सेंटर पर संपर्क कर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।


पानसेमल से राहुल उपासनी के साथ में महेंद्र सिंह बरडे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post