सुंदरकांड मित्र मंडल की कावड़ यात्रा ने किया ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान
खेतिया ,,,,,दक्षिण काशी के नाम से प्रसिद्ध ताप्ती तट पर बसे प्रकाशा से सुंदरकांड मित्र मंडल,खेतिया के सदस्य केदारेश्वर महादेव का दर्शन कर कावड़ में जल भरकर रविवार सुबह प्रकाशा से निकलकर देर शाम खेतिया से लगी महारास्ट्र सीमा में पहुंचे जहां सुंदरकांड मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के नागरिकों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथ निकुम ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया कावड़ यात्री सु मधुर भजनों के साथ बज रहे संगीत के साथ खेतिया शहर में प्रवेश करते हुए रात्रि विश्राम पंचमुखी हनुमान मंदिर नागनाथ पर किया।
आज सुबह मनोकामेश्वर मंदिर पर अभिषेक कर सुंदरकांड मित्र मंडल खेतिया की कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान कर गई। सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा लगातार 12 वर्ष में कावड़ यात्रा आयोजित की गई है जिनमें 25 से अधिक कावड़ यात्री पैदल कावड़ यात्रा पर आज ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। सुंदरकांड मित्र मंडल खेतिया अपने संगीतमय सुंदरकांड के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है और उन्हीं के सदस्यों द्वारा नियमित कावड़ यात्रा निकाली जा रही सुंदरकांड मित्र मंडल के सदस्यों उनके परिवार जनों ने आज सुबह कावड़ यात्रियों को विदाई दी ।सुंदरकांड मित्र मंडल के सदस्यों का कहना है कि क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे किसानों को अच्छी वर्षा व अच्छा फसल का उत्पादन मिले क्षेत्र सदैव खुशहाल रहे इसी कामना के साथ प्रतिवर्ष यह यात्रा आयोजित की जाती है, ताप्ती नदी का जल भरकर निकले कावड़ यात्री ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर का अभिषेक कर अपनी यात्रा का समापन करेंगे
राहुल उपासनी की रिपोर्ट
Post a Comment