Top News

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। Congress attacks inflation, submits memorandum to President

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन



 


खेतिया। आवश्यक वस्तुओं एवं पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी खेतिया द्वारा राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार, खेतिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शक्कर, दाल, खाद्य तेल, घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण की मांग की गई।

कांग्रेस कमेटी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम नागरिक परेशान है। परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है और सीमित आय में घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से शक्कर, दाल, खाद्य तेल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित कर आमजन को राहत देने की मांग की गई। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आमजन की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी रखी गई।

राजेश नाहर एवं इमरान कुरैशी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। सरकार को महंगाई पर तत्काल प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत देनी चाहिए।

कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर शीघ्र प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेगी।

ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतिया के अध्यक्ष दिनेश सोनीस के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान राजेश नाहर एवं इमरान कुरैशी सहित ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post