लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जंयती के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।Rangoli competition was organized on the occasion of Lokmata Devi Ahilyabai Holkar's 300th birth anniversary.

 लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जंयती के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।




बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती के अवसर पर ठीकरी के सामुदायिक भवन में महिला मोर्चा द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे अनेक मातृशक्ति ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा माता बहनों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को चटक व रंग बिरंगी रंगों से आकर्षक रूप से सजाया तथा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।



कार्यक्रम के जिला संयोजक विकास यादव ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के दिशा निर्देशन में माँ अहिल्याबाई की 300 वी जन्म जयंती पर 21 से 31 मई तक पूरे जिले में विविध आयोजन किये जायेंगे। इसी के चलते गुरुवार को ठीकरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को आमजन समझे व उनके आदर्शों को अपनाए।



कार्यक्रम से पूर्व अतिथियो द्वारा देवी अहिल्याबाई के चित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर स्पर्धा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी जयंत शर्मा, अंजना पटेल एवं नप पार्षद वंदना राठौड़ ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक काम किये महिलाओं को शिक्षित करना, पर्दा प्रथा से बाहर लाना, आर्थिक उन्नति हेतु महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं पर होने वाले अन्याय के खिलाफ ठोस निर्णय लेना आदि अनेक काम किये। देवी अहिल्याबाई एक न्याय व अनुशासन प्रिय शासक रही जिनके आदर्शों को आत्मसात कर हमे जनजन तक पहुचाना है।




प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही माता बहनों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह पटेल, कुलदीप सिंह गौड़, जया यादव, सुनीता तोमर, राधा खन्ना, संगीता जाधव, रानू चौहान सहित समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बड़वानी से विशाल भावसार की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments