Top News

अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध थाना वरला पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, खेत में मिर्ची की फसल के बीच उगाए गए 197 हरे गांजे के पौधे जप्त। Effective action of Varla police station against illegal drug (ganja), 197 green ganja plants grown amidst chilli crop in the field were seized. 

 अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध थाना वरला पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, खेत में मिर्ची की फसल के बीच उगाए गए 197 हरे गांजे के पौधे जप्त। 



वरला थाना/बड़वानी पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) जोन इंदौर श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में वरला पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है।



दिनांक 21.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेंदल्यापानी निवासी जगदीश पिता ऐशराम बारेला ने अपने खेत में मिर्ची की फसल के बीच-बीच में तथा प्लास्टिक की बाल्टियों में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना की तस्दीक एवं प्रारंभिक कार्यवाही के पश्चात थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना की गई।


मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देने पर मिर्ची की फसल के बीच-बीच में तथा प्लास्टिक की बाल्टियों में गांजे के पौधे लगे पाए गए। पुलिस टीम ने विधिवत कार्यवाही एवं वीडियोग्राफी करते हुए खेत व बाल्टियों से कुल 197 छोटे-बड़े हरे गांजे के पौधे उखाड़कर जप्त किए, जिनका कुल वजन 8 किलोग्राम 620 ग्राम तथा अनुमानित कीमत 41,300/- रुपये है।

मौके पर जप्ती के बाद आरोपी खेत/कब्जा मालिक जगदीश पिता ऐशराम बारेला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। संबंधित खेत वन भूमि होने के संबंध में वन विभाग से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल, उनि महेन्द्रसिंह चौहान, सउनि शक्तिसिंह सिकरवार, आर. 150 राजवीर, आर. 257 अरविंद, आर. चालक 556 सतीश, आर. 403 विपेसिंह एवं आर. 622 राधेश्याम की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट- अब्दुल सादिक चंदेरी वरला थाना/बड़वानी



Post a Comment

Previous Post Next Post