खेतिया- राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत अंगदान महोत्सव का आयोजन श्यामकुमार वास्कले कार्यक्रम अधिकारी Khetia - Organization of Organ Donation Festival under National Service Scheme Shyamkumar Vaskale Program Officer

 खेतिया- राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत अंगदान महोत्सव का आयोजन श्यामकुमार वास्कले कार्यक्रम अधिकारी


आज  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी बुजुर्ग मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत  आजादी अमृत के अंतर्गत अंगदान महोत्सव दिवस का आयोजन किया गया।

  जिला संघटक डॉ. आर. एस. मुजाल्दा के निर्देशानुसार आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी बुजुर्ग मे अंगदान महोत्सव दिवस का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़वानी जिले के खेतिया,ग्राम भातकी के प्रथम अंगदानी स्व. दुर्गेश मालवीय के पिताजी प्रेमलाल मालवीय ओर विशेष अथिति ग्राम पटेल संतोष पाटिल की उपस्थिती मै संपन्न किया गया। पूजन, स्वागत पश्चात् 

संस्था प्राचार्य राजू सोनिस द्वारा प्रस्तावना व अभिनन्दन उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।


संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी श्यामकुमार वास्कले ने बताया की मृत्यु के पश्चात् अपने ऐसे अंगों और उत्तको को जिनका उपयोग मेरी मृत्यु के पश्चात किसी को नया जीवन देने के लिए किया जा सकता है करना चाहिए हमारे देश मै अंग प्रत्यारोपण  से जुडी गलत धारणाओ को जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है।मुख्य अथिति मालवीया द्वारा स्व. दुर्गेश की मृत शरीर से हृदय, आँखे, स्किन, फेफड़े सहित 12 अंगों को डोनेट किया गया ओर सभी डोनेट अंग आज 12 लोगों को जीवनदान दे रहे है।अंत मै संस्था द्वारा गोद गाँव राखीबुजुर्ग मै अंगदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं अंगदान प्रतिज्ञा का सामूहिक आयोजन किया गया।

आयोजन मै संस्था के लुलसिंग सेनानी, संजय बागल,दिनेश पाटिल, चैनसिंह गिरासे, सुरेश सोनिस, इन्द्रसिंह भोसले श्रीमती जागृति पटेल,प्रधान वास्कले, किशन भोसले, शांतिलाल शिंदे, महावीर पाटिल, सुनील सकाड़े, गोविन्द चौहान व संस्था परिवार के  विधार्थियो कि उपस्थिति मै कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

आभार संस्था प्राचार्य राजू सोनिस द्वारा किया गया।


केबीएस टीवी न्यूज से शंकर सिरसाठ की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments