आदिवासी समाज के विरुद्ध की गई टिप्पणियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा की राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग
खेतिया
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सांसद मदनलाल राठौर द्वारा आदिवासी समुदाय को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के में भारी आक्रोश है जिसके चलते जयस के संस्थापक विक्रम आछलिया व आदिवासी समाज की ओर से संजय भोसले,नीलेश चौहान, गोविंद शितोले,विजय बर्डे,ने बड़ी संख्या में समाज जनों के साथ पहुंचकर भारत के राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन पुलिस थाना खेतिया पर उप निरीक्षक अलावा को सौपा ज्ञापन में बतलाया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजस्थान भाजपा प्रदेश मदनलाल राठौर ने आदिवासी समुदाय पर टिप्पणी करते हुए कार्यक्रम को भेड़ चाल बताया जिससे आदिवासी समुदाय स्वयं को अपमानित महसूस करता है उपस्थित जनसमुदाय ने ज्ञापन के साथ दिए गए कथित बयानों के प्रमाणों की निष्पक्ष जांच करते हुए जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की
खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट
Post a Comment