Top News

भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा यथावत बने रहेंगे अध्यक्ष उपाध्यक्ष काग्रेश का कब्जा बरकरार। The no -confidence motion brought by BJP will remain unchanged.

 भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा यथावत बने रहेंगे अध्यक्ष उपाध्यक्ष काग्रेश का कब्जा बरकरार 

मंजू चौहान केबीएस न्यूज चैनल रिपोर्ट झाबुआ 

झाबुआ भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था जो आज मतदान के दौरान गिर गया वही काग्रेस ने अपना कब्जा बरकार रखा भाजपा को उल्टे मुंह की खानी पड़ी भाजपा को विश्वाश था की इस अविश्वास प्रस्ताव में वह अपना कब्जा कर लेगी लेकिन दिल के अरमान आशुओं में बह गए 




जिला पंचायत में कुल सदस्य संख्या 14 हे जिसमें कांग्रेस के पास 8सदस्य थे और भाजपा के पास 6सदस्य थे वहीं राजनीति के चलते काग्रेस के दो सदस्य भाजपा में शामिल हो गए जिससे भाजपा की संख्या 8हो गई और काग्रेस की 6सदस्य रह गई इसको लेकर भाजपा के सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और इसी बीच काग्रेस के दो ओर सदस्य भाजपा के पाले में आ गए जिससे पिछले एक हफ्ते से भाजपा काग्रेस में घमासान मचा भाजपा 10सदस्यों को लेकर भोपाल तक ले जाकर भाजपा के नेताओं से मिलाया और पूर्ण विश्वाश प्रदेश के नेताओं को दिया की अबकी बार भाजपा का कब्जा हो जाएगा वहीं काग्रेस के पास 4सदस्य थे उनको पूरा विश्वाश था की भाजपा को चुनाव जितने के लिए 11 सदस्यों की आवश्यकता होगी



 तब ही वह प्रस्ताव पास हो पाएगा काग्रेस अपने 4सदस्यों को एक साथ कलेक्टर कार्यालय पर छोड़ा काग्रेस की ओर से पूर्व गृहमंत्री बालबचन काग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया वीर सिंह भूरिया ने बागडोर संभाली वही भाजपा की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया 10सदस्यों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पूरी बागडोर संभाल रहे थे और सभी लोग को परिणाम का इंतजार था वहीं समय पर परिणाम की घोषणा हुई जिसमें भाजपा को 10 वोट ओर काग्रेस के पक्ष में वोट 3 आए और एक निरस्त हुआ जिससे भाजपा द्वारा लाया गया प्रस्ताव गिर गया काग्रेस ने जिला पंचायत पर अपना जिला अध्यक्षसोनल भाबर उपाध्यक्ष अकरम मालू का कब्जा बरकरार रहा प्रातः से ही अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चहल पहल रही इस बीच नारे बाजी भी बहुत हुई परिणाम के बाद जहां काग्रेस ने खुशी थी वहीं भाजपा में मायूसी थी दोनों पार्टी के कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे इस अविश्वास प्रस्ताव की समीक्षा करना दोनों पार्टी के लिए आवश्यक हे की काग्रेस के 4सदस्य में से किसका वोट खाली गया वही भाजपा ने पूरी तैयारीकी थी चूक कहा हुई वही भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया ने कहा हे की हम कोर्ट में जायेगे। 



Post a Comment

Previous Post Next Post