Top News

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर Preparations for. 24 Kundiya Gayatri Mahayagya in full swing

 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

 पानसेमल - नगर पानसेमल के लाडली लक्ष्मी उद्यान में 24 कुंडिय गायत्री महा यज्ञ का आयोजन 17 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है । जो 20 फरवरी को समाप्त होगा । जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है आयोजक कर्ताओं द्वारा हवन के 24 यज्ञ कुंड निर्माण किए गए हैं  एवं हवन कुंड  मे आहुति हेतु कई प्रकार की लकड़ियों का भी संग्रह किया गया है । आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में किया जा रहा है । जिसमें दिनांक 17 को जल कलश यात्रा तथा दिनांक 18 1920 को महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें संस्कारों के माध्यम से जन-जन में संस्कार दिए जाएंगे तथा विकसित किए जाएंगे । शांतिकुंज के योजना अनुसार गर्भ शांति हेतु संस्कार का विशेष आयोजन रखा गया है जिसमें तहसील क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को आमंत्रित करते हुए पुष्पेंद्र संस्कार दिया जाएगा । जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान  हो   ऐसी शांतिकुंज की योजना है । साथ ही दीक्षा संस्कार विद्यारंभ संस्कार तथा अन्नप्राशन जन्मदिन तथा विवाह दिवस मनाए जाएंगे । चार दिवसीय कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से पंडितों की टोली आमंत्रित की गई है ।जिनके माध्यम से सभी संस्कार निशुल्क संपादित किए जाएंगे । नगर क्षेत्र तथा आसपास का परिसर अनुसूचित जनजाति बाहुल्य का होने से लोगों को गायत्री साधना से जोड़ना तथा उनमें संस्कार किया जाना शामिल भी  है । मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का उतरन कर हम सुधरेंगे युग सुधरेगा इसी भावना को लेकर समाज में अनुकूल वातावरण का निर्माण करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है ।

केबीएस टीवी न्यूज चैनल खेतिया पानसेमल से हीरालाल जाधव की रिपोर्ट 




Post a Comment

Previous Post Next Post