Top News

झोतेश्वर पुलिस चौकी ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। Jhoteshwar police post caught three accused with illicit liquor

 झोतेश्वर पुलिस चौकी ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा



 गोटेगांव के झौतेश्वर पुलिस चौकी की गिरफ्त में 3 अवैध शराब के कारोबारी, और उनके पास से 310 पाव देशी शराब एवं 2 मोटर साईकिल जप्त की गई। विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी झौतेश्वर ने दिनांक 25.02.2025 को आरोपी दुर्गेश पिता सुंदरलाल यादव, उम्र 24 वर्ष,राहुल पिता छोटेलाल यादव, उम्र 23 वर्ष,अनिल ठाकुर पिता कालुराम, उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम बंधा,थाना मुंगवानी, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से 310 पाव देशी मदिरा मसाला शराब एवं घटना प्रयुक्त दो मोटर साईकिल को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध के अपराध क्रमांक 145/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपियों को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर पेश किया गया है।कार्यवाही में एसआई दिलीप सिंह, एएसआई सुरेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र झारिया, आरक्षक परसराम एवं गौरीशंकर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



शराब की अनुमानित कीमत 35 हजार रुपया बताई गई है।


गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post