प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की मांग पर होली से पूर्व प्रहलाद कुंड के सौंदर्यीकरण के निर्देश। On the demand of Prahlad Nagari Jan Kalyan Samiti, instructions for beautification of Prahlad Kund before Holi

 प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की मांग पर होली से पूर्व प्रहलाद कुंड के सौंदर्यीकरण के निर्देश



हरदोई होली पर्व से पहले ऐतिहासिक प्रहलाद कुंड का सौंदर्यीकरण होगा। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने शासन को पत्र भेजकर होली से पूर्व प्रहलाद कुंड की साफ सफाई, रंगाई, विद्युत व्यवस्था व भगवान नरसिंह की स्थापित मूर्ति में आई कमियों को सही करने का अनुरोध किया गया था। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौरतलब है कि प्रहलाद कुंड क्षेत्र होली पर्व के अवसर पर आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। शासन ने डीएम अनुनय झा को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments