थाना पानसेमल पुलिस द्वारा आड़ीबाजी कर रुपये मांगने वाले को गिरफ्तार कर भेजा जेल। Pansemal police station arrested the person who was demanding money and sent him to jail.

थाना पानसेमल पुलिस द्वारा आड़ीबाजी कर रुपये मांगने वाले को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 


अप.क्र.28/2024                                            धाराः- 323,506,327,329 भादवि 

                                                                           

*नाम आरोपीः*- 

01- गणेश पिता ओमप्रकाश चंदेल उम्र 23 वर्ष नि. पानसेमल

         थाना पानसेमल पर दिनांक 31.01.2024 को आवेदक गौरव पिता गोविन्द गुप्ता निवासी पानसेमल ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि अनावेदक गणेश चंदेल द्वारा फरियादी से शराब पीने के लिये जबरजस्ती रुपए मांगे नही देने पर फरियादी के साथ मे लड़ाई झगड़ा मारपीट कर जान से मारने का धोष दिया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 28/2024 धारा 323,506,327 भादवि का पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया। 

       श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर के मार्गदर्शन व निर्देशन मे मामले की गंभीरता को देखते हुये पानसेमल पुलिस द्वारा आरोपी गणेश पिता ओमप्रकाश चंदेल उम्र 23 वर्ष नि. पानसेमल को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय खेतिया पेश किया जाकर उपजेल सेंधवा दाखिल किया था ।


      विवेचना के दोरान पीड़ित गौरव गुप्ता को डाक्टर द्वारा बाये पेर मे फेक्चर लेख करने पर आरोपी द्वारा पीड़ित को घोर उपहति कारित करने पर प्रकरण मे धारा 329 भादवि का इजाफा किया गया l




 माननीय न्यायालय से आरोपी की जमानत निरस्त कराकर आरोपी की गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर आरोपी उपरोक्त को पुनः दिनांक 17.04.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सेंधवा पेश किया गया जिसको माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभीरक्षा मे उपजेल सेंधवा दाखिल किया गया है। 

   

*विशेष भूमिका*

   

 उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री मंशाराम वगेन, सउनि हेमराज वर्मा, आर. 626 महेन्द्र प्रजापत, आरक्षक 461 गिलदार डावर, आर. श्रीराम ठाकुर का सहरानीय योगदान रहा है।

बड़वानी से संजय बामनिया की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments