संविधान दिवस पर कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,संविधान के महत्व व डॉ. अंबेडकर के योगदान को किया याद।
बड़वानी :* संविधान दिवस गुरुवार को आंबेडकर पार्क में कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
जय भीम व बाबा साहेब अमर रहें के नारों के साथ संविधान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा, संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता व न्याय का अधिकार देता है और लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने कहा, संविधान ही शक्ति है जो हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर देता है। हमें अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
उल्लेखनीय है, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत किया था, 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी स्मृति में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में अरुण यादव, विष्णु बनडे, सुनील यादव, मनीष भाईजी, विशाल यादव, सलीम तिगाले, जितेन जैन सहित वरिष्ठजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इंदर सिंह जमरे की रिपोर्ट



Post a Comment