थाना पेटलावद पुलिस की सटोरियों पर सख्त कार्यवाही चार आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व सट्टा पर्चियों के साथ धरपकड़। Four Accused Arrested on the Bookies of the Police Station Petlavad Police, Arrested with Cash and Speculative Slips.

 थाना पेटलावद पुलिस की सटोरियों पर सख्त कार्यवाही चार आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व सट्टा पर्चियों के साथ धरपकड़। 


झाबुआ 

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे द्वारा जिले में संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया द्वारा सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।


दिनांक 17.06.2025 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पेटलावद पुलिस टीम द्वारा एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। इस कार्यवाही में निम्न आरोपियों को सट्टा सामग्री एवं नगद राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। 




    शासकीय अस्पताल रोड, पेटलावद से


        आरोपी: अतुल पिता लक्ष्मण चौहान, निवासी रविदास कॉलोनी पेटलावद


        जब्ती: सट्टा पर्चियां एवं ₹4310 नगद


    ग्राम सारंगी, संतोष होटल के पास से


        आरोपी: हैमराज पिता नाथुलाल पाटीदार व संतोष, दोनों निवासी सारंगी


        जब्ती: सट्टा पर्चियां एवं ₹12680 नगद


    ग्राम बामनिया, रतलाम रोड विश्राम गृह के पास से


        आरोपी: रितेश पिता मांगीलाल आन्तरोल, निवासी नारेला रोड, बामनिया


        जब्ती: सट्टा पर्चियां एवं ₹1100 नगद


इस पूरी कार्यवाही में कुल ₹18,090/- नगद राशि एवं सट्टा पर्चियां जब्त की गईं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 218/2025, 219/2025, तथा 220/2025 धारा 4A सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 112 भारतीय दंड संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्यवाही की गई है।


यह कार्यवाही पुलिस की सक्रियता, सतर्कता एवं जनहित में प्रतिबद्धता का परिचायक है। झाबुआ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

केबीएस न्यूज टीवी चैनल मंजू चौहान झाबुआ की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments