भोपाल की सुकीर्ति सिंह बनी राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की महिला प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल = राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर श्री कुलदीप मिश्रा एमएसएमई के एडवाइजर भारत सरकार , न्यायमूर्ति श्री राजेश टंडन सर्वोच्च न्यायालय ,श्री सीबी तिवारी गृह मंत्रालय दिल्ली भारत सरकार, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिराज गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश त्रिपाठी की अनुशंसा पर सुकीर्ति सिंह जी को राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिˈएश्न् मध्य प्रदेश में महिला प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है, सुकीर्ति सिंह की नियुक्ति मानवाधिकार जागरूकता एवं जनहितैषी कार्य हेतु किया जा रहा है ! संस्था की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा जनहितैषी कार्य जैसे महिलाओं केविभिन्न सेल का निर्माण कर विकास में सरकारी क्रियान्वयन को आगे बढ़ाना, बाल श्रम को रोकना मेडिकल कैंप लगवाना ,आम आदमी की कानूनी सहायता करना एवं मानवाधिकार जागरूकता के माध्यम से लोगों के उनके संवैधानिक कार्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, अपने इस नियुक्ति पर सुकीर्ति सिंह ने कहां की एसोसिˈएश्न् ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगी ! सुकीर्ति सिंह की नियुक्ति पर राष्ट्रीय संरक्षक न्यायमूर्ति राजेश टंडन , सीबी तिवारी गृह मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अभिराज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी सहित संपूर्ण राष्ट्रीय कोर कमेटी ने हर्ष प्रकट किया एवं बधाई दी!
ब्यूरो रिपोर्ट भोपाल
0 Comments