मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने खरीदी सिंदूरी महेश्वरी साड़ी। Minister Ms. Nirmala Bhuria bought Sinduri Maheshwari saree

 मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने खरीदी सिंदूरी महेश्वरी साड़ी। 


झाबुआ,  देवी अहिल्या बाई के 300 वी जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेने के लिये महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने खास तौर पर सिंदूरी रंग वाली महेश्वरी साड़ी खरीदी है। यही सिंदूरी साड़ी पहनकर सुश्री भूरिया प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगी। भोपाल में मृगनयनी से महिला और बाल विकास विभाग की प्रभारी कमिश्नर निधि निवेदिता ने भी मंत्री के साथ महेश्वरी साड़ी खरीदी।




*महेश्वरी साड़ी का महत्व*

देवी अहिल्या ने महिला सशक्तिकरण और स्थानीय बुनकरों को बढ़ावा देने के लिए महेश्वरी साड़ी बनवाना शुरू किया था। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सभा में जाने के लिये मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भी खास तौर से सिंदूरी रंग की महेश्वरी साड़ी खरीदी है। महेश्वरी साड़ी मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मानी जाती है। लोकमाता देवी अहिल्या ने महेश्वर में सादगी और सुंदरता से भरी इन साड़ियों को बनवाना शुरू किया था।




     मनपसंद महेश्वरी साड़ी खरीदने के बाद महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि वो खास तौर पर महेश्वरी साड़ी खरीदने इसलिये आई हैं क्योंकि देवी अहिल्या ने महेश्वरी साड़ियाँ बनवाना शुरू किया था। ये सौभाग्य की बात है कि लोकमाता अहिल्या देवी के 300 वें जन्म जयंती वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। महेश्वर लोकमाता अहिल्या देवी की धार्मिक नगरी है। महेश्वरी में बुनकरों को बसाने का काम देवी अहिल्या बाई ने किया। रेशम औऱ सूती धागों से महेश्वरी साड़ी की अलग कला है। ये साड़ी फैशन से कभी बाहर नहीं जाती। बुनाई देखिये हाथ से बुनकर बनाते हैं। महेश्वरी साड़ी कला का अद्भुत उदाहरण है।



केबीएस न्यूज टीवी चैनल मंजू चौहान झाबुआ की खास रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments