प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला विंग की मेरठ जिलाध्यक्ष रितु गोयल ने घोषित की कार्यकारिणी। Meerut District President Ritu Goyal of Women's Wing of Prahlad Nagri Jan Kalyan Samiti declared the Executive Committee.

 प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला विंग की मेरठ जिलाध्यक्ष रितु गोयल ने घोषित की कार्यकारिणी।

हरदोई। सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला विंग की मेरठ जिलाध्यक्ष रितु गोयल ने जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री डोली गुप्ता को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया, मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रिया गोयल को महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह को महामंत्री बनाया गया। ब्राह्मण महासभा की सोनिया शर्मा को महामंत्री बनाया है। पूर्व राज्य मंत्री समाजवादी पार्टी आरती किरण जाटव भाजपा नेत्री को महामंत्री बनाया गया है। 



भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष पूनम सिंघल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया है। समाजसेविका सभासद मधु राठौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष वीना सैनी को मंत्री बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता समाज सेविका गीता ठाकुर को मंत्री बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री विमला जाटव को मंत्री बनाया है। भारतीय जनता पार्टी महानगर में कोषाध्यक्ष रूची गर्ग को उपाध्यक्ष बनाया है। समाजसेविका मंजू गर्ग,को मीडिया प्रभारी बनाया है। समाजसेविका अधिवक्ता जूही गोयल, को कोषाध्यक्ष बनाया है। इन नियुक्तियों पर समिति परिवार ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के प्रति शुभकामनाएं ज्ञापित कीं।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई

Post a Comment

0 Comments